स्वच्छता सर्वेक्षण: CMO ने रात में बाजार में की कार्रवाई:10 दुकानदारों पर लगाया जुर्माना, गंदगी न फैलाने और दुकानों में डस्टबिन रखने की अपील




रायसेन नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत कमर कस ली है। इसी क्रम में बुधवार देर रात नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) सुरेखा जाटव ने टीम के साथ पीछे बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी फैलाने वाले 10 दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान सीएमओ सुरेखा जाटव के साथ स्वच्छता निरीक्षक शशिकांत और स्वच्छता सर्वेक्षण टीम मौजूद थी। टीम ने दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने गंदगी न करने और कचरा सड़क पर न फेंकने की समझाइश दी। जांच में ऐसे 10 दुकानदार पाए गए जिनकी दुकानों में डस्टबिन नहीं थे और वे कचरा दुकान के सामने सड़क पर फेंक रहे थे। इस पर नगर पालिका ने इन दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की। सभी व्यापारियों को अपनी दुकानों में डस्टबिन रखना अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए। सीएमओ सुरेखा जाटव ने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारी सुबह से देर रात तक शहर में सफाई कर रहे हैं। कचरा वाहन भी नियमित रूप से मोहल्लों और बाजारों में पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा सड़क पर फेंक रहे हैं, जिससे शहर की स्वच्छता प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में जिन घरों और दुकानों के सामने कचरा पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने शहरवासियों से स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका का सहयोग करने और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपनी भागीदारी निभाने की अपील भी की। नगर पालिका के अनुसार, स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी के तहत एक टीम शहर में घर-घर और दुकानों पर जाकर लोगों से फीडबैक भी ले रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *