अंजड़ में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत:दो गंभीर घायल बड़वानी जिला अस्पताल रेफर; शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा




बड़वानी जिले के अंजड़ नगर में बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बड़वानी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुई। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना अंजड़ के बड़वानी रोड पर धनोरा बसाहट स्थित साईं गोपाल होटल के पास रात करीब 10:30 बजे हुई। हादसे में शिक्षक कॉलोनी निवासी हेमेंद्र पिता भारतसिंह तोमर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हेमेंद्र बड़वानी की एक निजी फर्म में अकाउंटिंग का कार्य करते थे। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया दूसरी बाइक पर सवार प्रवीण जैमाल और प्रदीप अजनारे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की मदद से मृतक के शव और दोनों घायलों को अंजड़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरविंद पिपलिया ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।अंजड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात नियंत्रित किया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *