![]()
बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवर तथा नकदी लेकर फरार हो गए। गांव निवासी रितेश और सुरेश पाल अपने परिवार के साथ गांव में आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसे। चोरों ने करीब 35 मिनट के भीतर दोनों घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने घरों से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा ली। 5 तस्वीरें देखिए… जब परिवार के लोग कथा कार्यक्रम से वापस लौटे, तो उन्हें घरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी गायब देखकर उन्होंने तत्काल यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि ‘अगर घर छोड़कर जाओगे तो चोरी तो होगी।’ इस बयान पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
Source link
बाराबंकी में दो सूने घरों से लाखों की चोरी:परिवार भागवत कथा में थे, चोर 35 मिनट में जेवर-नकदी ले गए।















Leave a Reply