भारी पुलिस सुरक्षा के बीच शुरू हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा:मुजफ्फरनगर के 15 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, 7 हजार अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा




मुजफ्फरनगर भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी निगरानी के बीच गुरुवार को मुज़फ़्फ़रनगर में लेखपाल भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां प्रवेश से पहले सघन तलाशी और दस्तावेजों की जांच की गई। कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। जिले में करीब 7 हजार अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। वहीं प्रदेशभर में लेखपाल के कुल 7994 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें सामान्य वर्ग के 3205, ओबीसी के 2158, अनुसूचित जाति और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 792-792 पद शामिल हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में करीब 3 लाख 66 हजार 712 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। मुज़फ़्फ़रनगर के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *