CRPF जवान संजय पाटीदार पंचतत्व में विलीन:जीरन में सैन्य सम्मान के साथ 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया




नीमच जिले के जीरन में सीआरपीएफ जवान संजय पाटीदार का निधन हो गया। 35 वर्षीय संजय पाटीदार सीआरपीएफ नीमच के डीआईजी रेंज कार्यालय में पदस्थ थे। गुरुवार सुबह उन्हें राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गणपति मंदिर चौराहे पर उमड़ी भीड़ संजय पाटीदार का पार्थिव शरीर जीरन के गणपति मंदिर चौराहे पर पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, संजय तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारे लगाए। सुबह 9 बजे लोहिया नगर स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई, जो मुक्तिधाम पहुंची। सैन्य दल ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर मुक्तिधाम में सीआरपीएफ के अधिकारी रामरस मीणा के नेतृत्व में सैन्य दल ने जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान संजय पाटीदार के पिता प्रेमनारायण पाटीदार, काका सत्यनारायण, छोटे भाई कपिल और पुत्र वैदिक सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। परिवारजनों ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। कम उम्र में संजय पाटीदार के निधन की खबर से परिवार और जीरन क्षेत्र में शोक का माहौल है। अंतिम यात्रा में स्थानीय नागरिकों के साथ विभिन्न संगठनों और परिचितों की भी मौजूदगी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *