![]()
देवास जिले के टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी मुकेश विज को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। ग्वांग्झू (चीन) से भारत लौटते ही देवास पुलिस की टीम ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोच लिया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी मुकेश विज पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह चीन के ग्वांग्झू शहर में है और भारत लौट रहा है। इसी सटीक सूचना के आधार पर देवास पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर घेराबंदी की और उसके भारत पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की पूछताछ करेगी पुलिस
मुकेश विज को टोंककला पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट प्रकरण का मुख्य आरोपी बनाया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद देवास पुलिस की टीम उसे कस्टडी में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। आरोपी को देवास लाकर पुलिस इस पूरे प्रकरण के संबंध में उससे विस्तृत पूछताछ करेगी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस- मुख्य आरोपी मुकेश विज गिरफ्तार:चीन से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ाया; हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी














Leave a Reply