छिंदवाड़ा में गर्म हो रहीं दिन-रात, तपन से बेहाल लोग:एक्सपर्ट की सलाह- पानी पीते रहें; 12 से 4 बजे तक घरों में ही रहने पर जोर




छिंदवाड़ा जिले में भीषण गर्मी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार दोपहर 1 बजे शहर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। सुबह से ही आसमान से आग बरसने जैसे हालात बने रहे और दोपहर होते-होते बाजार व सड़कें सूनी नजर आने लगीं। लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले और गर्मी से बचने के लिए चेहरे व सिर को पूरी तरह ढंककर दिखाई दिए। मौसम विभाग ने जिले में हीटवेव के साथ अब “वॉर्म नाइट” का भी अलर्ट जारी किया है। यानी दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बने रहने और गर्म हवाओं का असर जारी रहने का अनुमान जताया गया है। इस सीजन में जिले का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा और अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने से लोगों को उमस और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। क्या होती है “वॉर्म नाइट”
मौसम विज्ञान के अनुसार जब रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज होता है और दिन में भी अत्यधिक गर्मी बनी रहती है, तो उसे “वॉर्म नाइट” कहा जाता है। ऐसी स्थिति में रात के समय वातावरण ठंडा नहीं हो पाता और लोगों को लगातार गर्मी महसूस होती रहती है। डॉक्टरों की सलाह: हीट स्ट्रोक से ऐसे बचें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *