![]()
मनेंद्रगढ़ में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) में शामिल हुए मनोज कुमार साहू को कांग्रेस ने ओबीसी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मनोज कुमार साहू पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खड़गवां के अध्यक्ष रह चुके हैं। अक्टूबर 2023 में मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से तत्कालीन विधायक डॉ. विनय जायसवाल का टिकट कटने के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 21 अक्टूबर 2023 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाया था। कांग्रेस से निष्कासन और संगठनात्मक कार्रवाई इस्तीफे के अगले दिन 22 अक्टूबर 2023 को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर मनोज साहू को पद से हटा दिया था। आदेश में सूर्य प्रकाश उइके को खड़गवां ब्लॉक का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसमें स्पष्ट उल्लेख था कि मनोज साहू गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में शामिल हो चुके हैं। गोंगपा में शामिल होने का राजनीतिक घटनाक्रम राजनीतिक हलकों में चर्चा रही कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने मनोज कुमार साहू को पार्टी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई थी। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाई थी। कांग्रेस की नई नियुक्ति पर सवाल पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस नेता ने चुनाव के समय पार्टी छोड़ दी थी, उसे औपचारिक वापसी के बिना इतनी बड़ी जिम्मेदारी देना समझ से परे है।
Source link
कांग्रेस में पार्टी छोड़ने वाले को जिलाध्यक्ष का कमान:मनोज साहू को बनाया ओबीसी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, 2023 में दिया था इस्तीफा














Leave a Reply