नहर से पानी न मिलने पर स्टेट हाईवे पर जाम:किसान बोले- मूंग की फसल सूख रही; सिंचाई विभाग ने शाम तक पानी देने कहा




हरदा जिले में सोनतलाई नहर से जुड़े किसानों ने मूंग की फसल की सिंचाई के लिए पानी न मिलने पर चक्काजाम किया। यह प्रदर्शन ग्राम मसनगांव के पास खंडवा स्टेट हाइवे पर किया गया। किसान पानी की कमी से अपनी फसल सूखने की आशंका जता रहे हैं। मसनगांव के सुभाष चौक बस स्टैंड पर रोलगांव, बीड़, कमताडा सहित अन्य गांवों के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह चक्काजाम लगभग एक घंटे तक जारी रहा। किसानों का कहना है कि उन्होंने लाखों की लागत और कड़ी मेहनत से मूंग की फसल लगाई है। नहर का पानी न मिलने के कारण तेज गर्मी में फसल सूखने लगी है, जिससे उन्हें प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इधर सिंचाई विभाग की कार्यपालन यंत्री सोनम बाजपेई ने बताया कि जिस क्षेत्र के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, वह आंशिक एलान वाला क्षेत्र है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उस क्षेत्र में ओसराबंदी की गई थी, जो आज सुबह आठ बजे ही खुली है। बाजपेई के अनुसार, शाम तक पानी उक्त क्षेत्र में पहुंच जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल गेज मेंटेन किया जा रहा है और विभाग के एसडीओ किसानों से चर्चा करने मौके पर पहुंचे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *