धनवार चेकपोस्ट पर किसानों का प्रदर्शन:भूमि अधिग्रहण मुआवजे की मांग को लेकर जताया विरोध, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी




बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित धनवार अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर किसानों ने प्रदर्शन किया। वे भूमि अधिग्रहण के बाद अब तक मुआवजा न मिलने का विरोध कर रहे थे और तत्काल भुगतान की मांग की। जानकारी के अनुसार धनवार अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट के निर्माण के लिए प्रशासन की ओर से करीब 20 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। किसानों का आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के कई सालों बाद भी उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात उन्होंने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम ने किसानों से चर्चा कर उन्हें समझाया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त किया गया।एसडीएम ने आश्वासन दिया कि प्रभावित किसानों की मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और मामले के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। उग्र आंदोलन की चेतावनी वहीं, प्रभावित किसान मिथलेश दुबे ने बताया कि शासन स्तर पर लगभग 8 लाख रुपए का मुआवजा स्वीकृत किया गया था। हालांकि, विभाग यह जानकारी नहीं दे पा रहा है कि यह राशि किसके खाते में गई है। उन्होंने प्रशासन पर मामले में स्पष्ट जवाब न देने का आरोप लगाया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में वे उग्र आंदोलन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *