![]()
जांजगीर-चांपा जिले के अर्जुनी गांव में गुरुवार दोपहर तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुस्कान रात्रे (9) और श्रुति रात्रे (8) के रूप में हुई है, जो अशोक रात्रे की बेटियां थीं। जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के स्कूल के पास स्थित तालाब में अपनी दादी के साथ नहाने गई थीं। उनकी दादी तालाब किनारे कपड़े धो रही थीं, और इसी दौरान खेलते-खेलते बच्चियां गहरे पानी में चली गईं। ग्रामीणों के मदद से पता चला बच्चियां पानी में डूब चुकी हैं कुछ देर बाद जब दादी ने बच्चियों को नहीं देखा, तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की गई और दोनों बच्चियों को तालाब के पानी में डूबा हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार और अकलतरा थाना को दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link
जांजगीर-चांपा में तालाब में डूबीं दो बहनें:नहाने गई मासूम बच्चियों की मौत, डॉक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित किया














Leave a Reply