![]()
अंबिकापुर में तापमान का पारा बढ़ने के साथ ही बिजली की डिमांड बढ़ गई है। क्षमता से अधिक लोड के कारण अंबिकापुर में बार-बार बिजली गुल होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कई इलाकों में बार-बार लाइट कट रही है। बीते चार दिनों से रोज बिजली आफिस में हंगामें की स्थिति बन रही है। बीती रात आक्रोशित लोगों को देखकर कर्मचारियों को दफ्तर छोड़कर भागना पड़ा। अंबिकापुर शहर में बिजली सप्लाई व्यवस्था मानसून के पूर्व ध्वस्त हो गई है। कई इलाकों में बार-बाल बिजली कट रही है। विद्युत विभाग के लाइन लगातार एंजेज मिल रहे हैं। गर्मी बढ़ते ही एसी, कूलर व पंखों का उपयोग बढ़ने के कारण वर्तमान सिस्टम पर अत्यधिक बोझ पड़ रहा है। विद्युत विभाग के अनुसार जिन ट्रांसफार्मरों की क्षमता 60 से 70 एम्पियर सेट है, वहां का लोड 97 से 98 एम्पियर तक पहुंच जा रहा है। गर्मी में लोड बढ़ने से कई इलाकों में तार टूट रहे हैं। ट्रांसफार्मर फेल हो जा रहे हैं, जिसके कारण यह स्थिति बनी है। रोज कई बार बिजली गुल हो रही है और घंटों बाद सुधार हो रहा है। ओव्हलोड के कारण डेढ़ घंटे कई जिलों की बिजली गुल
बुधवार रात करीब 10 बजे बांगो से अंबिकापुर के बीच विश्रामपुर के बीच के फीडर में फाल्ट आने के बाद करीब डेढ़ घंटेे तक सरगुजा एवं बलरामपुर जिलों में बिजली गुल रही। ओेव्हरलोेड के कारण यह स्थिति बनी। विद्युत विभाग के अनुसार गैस की किल्लत के बीच इंडक्शन भी बड़े पैमाने पर उपयोग में आ रहे हैं। इसके कारण भी लोड बढ़ा है। करीब डेढ़ घंटे बाद फीडर को दुरूस्त कर बिजली सप्लाई चालू की गई। विद्युत विभाग के कार्यालय में देर रात हंगामा
भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटने से लोग बेहाल हैं और आक्रोश विद्युत विभाग पर निकल रहा है। तीन दिनों से लगातार लोग बिजली विभाग के दफ्तर पहुंच रहे हैं। बीती रात मायापुर स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। बिजली गुल रहने के कारण लोग घरों में सो नहीं पा रहे हैं। विद्युत विभाग के अधिकारी अपना फोन बंद कर ले रहे हैं। वहीं टोल फ्री नंबर के लगातार एंगेज होने के कारण लोग अपनी शिकायत भी नहीं दर्ज करा पा रहे हैं। विद्युत विभाग के कार्यालय में लोगों की भीड़ एवं लोगों का आक्रोश देखकर कर्मियों को रात में दफ्तर छोड़कर भागना पड़ा। बुधवार को भी कई इलाकों क प्री मानसून मेंटनेंस के कारण बिजली काटी गई है। प्री-मानसून मेंटनेंस, मौसम के कारण दिक्कत
विद्युत विभाग द्वारा 13 मई से 21 मई तक प्री मानसून मेंटनेंस भी किया जा रहा है। कई जोन में मेंटनेंस का काम अधूरा है। शहर में अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुुंच गया है। इसके कारण भी मेंटनेंस प्रभावित हो रहा है। गांधीनगर जोन के 17 में सिर्फ 3 फीडरों का मेंटनेंस हो सका है। मायापुर जोन के 12 में से 11 का मेंटनेंस पूरा कर लिया गया है। अव्यवस्था पर भड़के लोग
बिजली बार-बार गुल होने से लोगों में आक्रोश भरा हुआ है। बिजली कार्यालय पहुंचे लोगों ने कर्मचारियों पर अपनी भड़ास निकाली तो वे दफ्तर छोड़कर भाग निकले। लोगों ने बिजली की अव्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर भी जमकर भड़ास निकालीं अत्यधिक दबाव पर सिस्टम-डीई
सीएसपीडीसीएल के डीई जय प्रकाश राजवाड़े ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण सिस्टम पर दबाव बढ़ा है। इसके कारण यह समस्या आ रही है। फिडरों का मेंटनेंस फिलहाल रोका जा रहा है। अगले सप्ताह नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। व्यवस्था को दुरूस्त करने की कोशिश की जा रही है।
Source link
गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था चरमचराई,देर रात कार्यालय में हंगामा:अंबिकापुर में कई इलाकों की बिजली गुल, क्षमता से अधिक खपत, दफ्तर से भागे कर्मी














Leave a Reply