![]()
छिंदवाड़ा जिले में नरवाई जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रशासन की सख्ती और जागरूकता अभियान के बावजूद किसान खेतों में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार शाम जिले के पलटवाड़ा क्षेत्र में एक बार फिर किसानों द्वारा नरवाई जला दी गई। आग करीब 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैलती नजर आई। जानकारी के अनुसार खेतों में फसल कटाई के बाद बची नरवाई में आग लगाई गई थी। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना प्रशासन को दी। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। बता दें कि जिले में पहले भी नरवाई जलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ दिनों पूर्व खेत में लगाई गई आग दूसरे किसान की फसल तक पहुंच गई थी, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने किसानों को चेतावनी देते हुए कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद अलग-अलग क्षेत्रों से लगातार नरवाई जलाने की शिकायतें मिल रही हैं। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता प्रभावित होती है, वहीं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। साथ ही आग फैलने का खतरा बना रहता है। अब एक बार फिर इस घटना के बाद प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Source link
कलेक्टर का आदेश हुआ हवा:छिंदवाड़ा में फिर जलाई गई नरवाई, 5 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में लगी आग















Leave a Reply