मुरैना में आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 आरोपी गिरफ्तार:भिंड से बुलाए थे दोस्त और रिश्तेदार, 5 कट्टे व 13 कारतूस बरामद




मुरैना की कोतवाली पुलिस ने 18 मई की रात को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में शामिल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए 5 देशी कट्टे और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी भिंड जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जो अपने दोस्त के कहने पर मुरैना आए थे। 6 लोगों ने घर के बाहर की थी फायरिंग
कोतवाली क्षेत्र निवासी राकेश सिंह सिकरवार पुत्र मोहकम सिंह सिकरवार ने 19 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बीती रात करीब 3 बजे आरोपी कार्तिक परमार उर्फ रितुल निवासी शिव मंदिर वाली गली, संजय कॉलोनी अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फरियादी के अनुसार, जब वह घर से बाहर निकले तो आरोपियों ने उनकी ओर भी गोली चलाई। घटना के समय आरोपी करीब छह की संख्या में थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। यह 6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार्तिक परमार उर्फ रितुल निवासी संजय कॉलोनी, पुष्पेंद्र भदौरिया निवासी बीटीआई रोड भिंड, आलोक भदौरिया निवासी शिवाजी नगर भिंड, मनु तोमर निवासी ग्राम बिकनासा भिंड, अभिषेक तोमर निवासी भिड़ोसा मुरैना और संजू राजावत को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। सीएसपी दीपाली चंदेरिया ने बताया कि मुख्य आरोपी कार्तिक परमार ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भिंड से बुलाया था। इसके बाद सभी ने मिलकर फरियादी के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *