![]()
आलीराजपुर आबकारी विभाग ने जोबट के ग्राम देहदला में कार्रवाई करते हुए एक मकान से 210 पेटी अवैध शराब जब्त की है। गुरुवार दोपहर की गई इस कार्रवाई में जब्त शराब की अनुमानित कीमत 7.5 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। यह कार्रवाई कलेक्टर नीतू माथुर और जिला आबकारी अधिकारी आरएस रॉय के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर की गई। जब्त की गई कुल मदिरा 2160 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 7,51,920 रुपए है। आबकारी विभाग ने 50 बल्क लीटर से अधिक मात्रा होने के कारण इस शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके से फरार हुए आरोपी अनिल पिता वेस्ता के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विभाग इस अवैध शराब कारोबार के पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी जीएस रावत के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी उपनिरीक्षक गंभीर सिंह वास्कले, जयश्री त्रिपाठी, मोहित बिरला, मुख्य आरक्षक शैलेंद्र सिंह रावत, अमानुल्लाह खान, आरक्षक कालू सिंह बघेल, आयुष रावत, विवेक बड़े, प्रियंका सोलंकी, मनीष भयाडिया और गवारा गवार शामिल थे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जोबट में 7.5 लाख की 210 पेटी अवैध शराब जब्त:आलीराजपुर आबकारी विभाग ने फरार आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया















Leave a Reply