![]()
मंदसौर जिले के पिपलीया मंडी में घरेलू गैस एजेंसी खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान लगातार दूसरे दिन (गुरुवार) भी जारी रहा। बुधवार से शुरू हुए इस अभियान को नगरवासियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। पहले दिन 756 और दूसरे दिन 650 लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया। इस प्रकार दो दिनों में कुल 1406 नागरिक इस मांग के समर्थन में आगे आए हैं। मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में सब्जी मंडी स्थित श्री गणेश मंदिर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिलचिलाती धूप में लोगों से संपर्क कर हस्ताक्षर करवाए। 20 हजार आबादी, फिर भी गैस एजेंसी नहीं
अनिल शर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे गांवों में गैस एजेंसियां संचालित हो रही हैं, लेकिन लगभग 20 हजार की आबादी वाले पिपलीया नगर में आज तक घरेलू गैस एजेंसी नहीं खुल पाई है। इसके चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में नगर में एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई नारायणगढ़, मल्हारगढ़ एवं बालागुड़ा से की जा रही है। यदि नगर में ही गैस एजेंसी स्थापित हो जाती है तो लगभग 6 हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। वर्षों पुरानी घोषणाएं अब भी अधूरी
अनिल ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अगस्त 2008 की जनदर्शन यात्रा के दौरान पिपलीया में तहसील टप्पा कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी, लेकिन वर्षों बाद भी उस पर अमल नहीं हुआ। इस मांग को लेकर कई बार धरना, ज्ञापन और आंदोलन किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिपलीया एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक मंडी होने के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान पूरा होने के बाद जून माह में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद को ज्ञापन सौंपकर पिपलीया में जल्द से जल्द घरेलू गैस एजेंसी खोलने की मांग की जाएगी। “लहसुन मंडी होने के बावजूद सुविधाओं का अभाव”
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष चौथमल गुप्ता ने कहा कि पिपलीया मंडी एशिया की प्रसिद्ध लहसुन मंडियों में गिनी जाती है, लेकिन यहां आज भी कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसमर्थन के बल पर नगर को जल्द ही गैस एजेंसी की सुविधा दिलाने का प्रयास सफल होगा। अभियान के दौरान पूर्व कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बोराना, किशनलाल चौहान, महेंद्र गेहलोत, श्यामलाल मालवीय, दिलीप मोहनलाल गुप्ता, किशोर माली उणियारा, दिनेश पाटीदार, बंशीलाल पाटीदार, अशोक कोहली, प्रितिपाल सिंह पंवार, युवराज सोनी, चंद्रप्रकाश हेमनानी, भेरूपप्पू गुर्जर, नानालाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।
Source link
पिपलीया में घरेलू गैस एजेंसी के लिए हस्ताक्षर मुहिम:कांग्रेस का अभियान दूसरे दिन जारी, 1406 लोगों ने दिया समर्थन















Leave a Reply