![]()
राजधानी रायपुर में एक बीटेक छात्र ने अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोक रतन अपार्टमेंट की है। छात्र ने बिल्डिंग के छठवें फ्लोर से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और पड़ोसियों ने उसे उपचार के लिए विधानसभा इलाके में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विधानसभा पुलिस की सूचना पर पंडरी पुलिस ने मामलें में जांच शुरु कर दी है। मृतक छात्र का नाम गौरव जायसवाल बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पंडरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की दोपहर 11.30 से 12 बजे के बीच की है। अशोका रतन अपार्टमेंट निवासी गौरव जायसवाल ने अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गौरव पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घर का इकलौता बेटा था गौरव पुलिस के मुताबिक मृतक परिवार में दो बहनों और एक भाई के बीच था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और छात्र के मोबाइल व अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है। परिजनों ने मीडिया से दूरी बनाई घटना के बाद गौरव जायसवाल के परिजनों ने मीडिया से दूरी बना ली है। घटना के बाद मृतक परिवार से मीडियाकर्मियों ने बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन पिता के घर में ना होने की बात बोलकर उन्होंने गेट बंद कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम करके मामलें में जांच शुरु कर दी है।
Source link
रायपुर में बीटेक छात्र ने किया सुसाइड:अशोक रतन अपार्टमेंट के छठवे फ्लोर से लगाई छलांग, अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत















Leave a Reply