संतकबीरनगर में अवैध बसों पर कार्रवाई, दो बस सीज:एआरटीओ-सीओ यातायात के अभियान में चालान कर कार्रवाई की




संतकबीरनगर में अवैध डग्गामार और स्लीपर बसों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ‘शून्य सहनशीलता’ नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को ‘जेडएफडी’ (ZFD) कार्यक्रम के तहत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में एआरटीओ संतकबीरनगर प्रियंवदा सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार और यातायात प्रभारी परमहंस की संयुक्त टीम ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर गहनता से वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान, आवश्यक दस्तावेज न मिलने और यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर दो अवैध बसों को मौके पर ही जब्त (सीज) कर लिया गया। इसके अतिरिक्त, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले अवैध प्रेशर हॉर्न और निर्धारित मानक से अधिक धुआं छोड़ने वाली कई बसों का भी चालान किया गया। संयुक्त टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध वाहन संचालन, डग्गामार बसों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस और परिवहन विभाग का मुख्य उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *