![]()
खरगोन जिले की बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना में गुरुवार को PS-4 खारवी का एक मोटर पंप चालू कर दिया गया है। इसके साथ ही BR-1 नहर में पानी छोड़ दिया गया। गुरुवार को खारवी पंप हाउस पर एनवीडीए अधिकारियों और किसान संघ के प्रतिनिधियों ने नर्मदा जल और पंप का पूजन किया। हालांकि, किसान संघ के पदाधिकारियों ने खुद माला पहनने और स्वागत कराने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि जब तक पूरे क्षेत्र के किसानों को पानी नहीं मिल जाता, तब तक कोई भी जनप्रतिनिधि या संघ का पदाधिकारी न तो माला पहनेगा और न ही अपना स्वागत कराएगा। फिलहाल पानी नागझिरी तक पहुंच गया है। पानी सप्लाई शेड्यूल पर लगातार नजर
संघ की टीम अब BR-2, BR-3 और BR-14 के पानी सप्लाई शेड्यूल पर लगातार नजर रख रही है। किसान प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि 25 मई तक पूरे क्षेत्र में पानी नहीं मिलता है, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। यह परियोजना लंबे समय से लेट चल रही थी, जिसके बाद भारतीय किसान संघ ने आंदोलन का अल्टीमेटम दिया था। इसके जवाब में एसडीएम लोकेश छापरे ने 21 मई से तीन चरणों में पानी सप्लाई का आश्वासन दिया था। पानी नहीं मिलने तक संघ कोशिश करता रहेगा
एसडीएम के आश्वासन के अनुसार, अगले दो चरणों में 25 मई तक आगे के क्षेत्रों में पानी छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। प्रांत संयोजक श्यामसिंह पवार ने कहा कि वादे के अनुसार किसानों तक पानी पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि विभाग और कंपनी द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। जब तक हर किसान को पानी नहीं मिल जाता, तब तक संघ प्रयासरत रहेगा और अपनी लड़ाई जारी रखेगा। किसान संघ के मीडिया प्रभारी नितेशसिंह मौर्य ने जानकारी दी कि वे काम की गति की समीक्षा कर रहे हैं और ठेकेदारों से भी चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 मई तक BR-2 और BR-3 में पानी पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।
Source link
बिंजलवाड़ा परियोजना से BR-1 नहर में छोड़ा गया पानी:किसान संघ बोला- 25 मई तक सभी खेतों तक पानी नहीं पहुंचा तो आंदोलन होगा















Leave a Reply