विदिशा बस स्टैंड पर ऑटो में मृत मिला ड्राइवर:रात में दोस्तों संग शराब पी थी; दोपहर तक नहीं उठने पर साथियों ने पुलिस बुलाई




विदिशा बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर एक ऑटो ड्राइवर अपने ऑटो में मृत पाया गया। मृतक की पहचान टीलाखेड़ी निवासी 35 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, संतोष विश्वकर्मा बस स्टैंड क्षेत्र में ऑटो चलाता था। बुधवार रात वह बस स्टैंड पर ही अपने ऑटो में सो गया था। साथी ऑटो चालकों और आसपास के लोगों को लगा कि वह गहरी नींद में है। गुरुवार दोपहर तक जब संतोष नहीं उठा, तो उसके साथियों को संदेह हुआ। उन्होंने उसे जगाने की कोशिश की, आवाज लगाई और पानी भी डाला, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। शराब पीकर ऑटो में ही सो गया था
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शव को जिला अस्पताल भेजा। वहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। साथी ऑटो चालकों ने बताया कि संतोष ने बुधवार रात दोस्तों के साथ शराब पी थी। इसके बाद वह अपने ऑटो में ही सो गया था और सुबह या दोपहर तक नहीं उठा। मृतक की दादी ने बताया कि संतोष के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसका एक छोटा भाई भी अब जीवित नहीं है। उसकी मां लंबे समय से बीमार रहती हैं। परिवार की जिम्मेदारी संतोष के कंधों पर थी और उसकी शादी भी नहीं हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *