75 लाख की अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई:मुरैना में 4 जेसीबी और एक लोडर की मदद से 2500 ट्रॉली रेत नष्ट




मुरैना में चंबल नदी के रिठौरा घाट के पास रेत माफिया के द्वारा अवैध रेत भंडारण कर लिया गया था जिस पर गुरुवार को टास्क फोर्स ने पहुंच नष्टीकरण की कार्रवाई करते हुए 2500 ट्रॉली रेत नष्ट किया है। इसकी बाजारू कीमत 75 लाख रुपए बताई गई है। चार जेसीबी मशीन एक लोडर की मदद से दिन भर में यह कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में राजस्व विभाग,वन विभाग,पुलिस विभाग के करीब 50 अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 75 लाख की रेत नष्ट चंबल नदी में हो रहे रेत उत्खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जिला टास्क फोर्स रेत के अवैध भंडारणो पर कार्यवाही कर रहा है। आज टास्क फोर्स की टीम में राजस्व विभाग,वन विभाग,पुलिस विभाग की सयुक्त 50 सदस्यीय टीम के द्वारा रिठौरा घाट पर रेत नष्टीकरण की कार्यवाही की। कुल 2500 ट्रॉली रेत नष्ट किया गया ,चार जेसीबी मशीन और एक लोडर की मदद से यह कार्यवाही की गई। नष्ट रेत की बाजारू कीमत 75 लाख रुपए बताई गई है। वही देवगढ़ क्षेत्र में खोदे गड्ढे रेत नष्टीकरण के साथ साथ एक अन्य टीम के द्वारा देवगढ़,नंदपुरा,डाबरपुरा,सावदा,पटेल पुरा घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों को जेसीबी की मदद से गड्ढे खोद अवरुद्ध भी किया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के अनुसार टास्क फोर्स को अवैध रेत उत्खनन,भंडारण, घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों पर कार्यवाही के निर्देश दिए है। गुरुवार को भी रिठौरा घाट पर रेत नष्टीकरण की कार्यवाही की गई वहीं देवगढ़ क्षेत्र में घाटों तक जाने वाले मार्गों को जेसीबी की मदद से गड्ढे खोद अवरुद्ध किया गया है। कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *