![]()
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-46 पर जिज्जी की पंचायत और एकलव्य छात्रावास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे यहां एक अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला वाहन के पहियों के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती तौर पर महिला द्वारा सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का शव सड़क से चिपक गया। उसके शव को फावड़े से इकट्ठा किया गया। इसके बार उसे अस्पताल भिजवाया जा सका। इसी कारण ये आशंका जताई गई कि महिला ने शायद आत्महत्या की है, क्योंकि अगर अचानक टक्कर होती तो वह दूर जाकर गिरती। अपनी बेटी से झगड़ा हुआ था
हादसे की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने के प्रयास शुरू किए। पुलिस आस-पास के गांवों और सोशल मीडिया के माध्यम से अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त की कोशिश की गई। शाम को महिला की पहचान सहाय के तलैया मोहल्ला निवासी मनोरमा शर्मा (45) पत्नी विकास शर्मा के रूप में हुई है। कैंट पुलिस के अनुसार महिला का अपनी बेटी से झगड़ा हुआ था। इसी कारण वह गुस्से में सीधे बायपास पर पहुंची और ट्रक के सामने आ गई। पुलिस फिलहाल मामला की जांच कर रही है।
Source link
गुना बायपास पर ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत:चिपकने के कारण फावड़े इकट्ठा करना पड़ा; बेटी से विवाद के बाद हाईवे पहुंची थी महिला















Leave a Reply