![]()
मंदसौर स्थित विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था अब दान राशि के रूप में भी साफ दिखाई देने लगी है। मंदिर परिसर में रखी गई 6 दान पेटियों को दो दिन तक खोला गया, जिसमें लाखों रुपए की नकद राशि के साथ विदेशी मुद्रा तथा सोने-चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुए। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा बुधवार और गुरुवार को दान राशि की गणना पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की गई। पहले दिन बुधवार को सुबह से देर शाम तक चली गणना में 15 लाख 83 हजार रुपए प्राप्त हुए, जबकि गुरुवार को दोपहर से देर शाम तक हुई गणना में 6 लाख 48 हजार रुपए निकले। इस प्रकार दो दिनों में कुल 22 लाख 31 हजार रुपए की राशि दान पेटियों से प्राप्त हुई। दान पेटियों से नकद राशि के अलावा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने और चांदी के आभूषण भी मिले। मंदिर समिति के अनुसार करीब 20 ग्राम सोने के आइटम तथा लगभग 250 ग्राम चांदी के छोटे-मोटे आभूषण प्राप्त हुए हैं। विदेशी मुद्रा ने बढ़ाई चर्चा
दान पेटियों से कई देशों की विदेशी मुद्राएं भी मिली हैं। गणना के दौरान जॉर्डन का 1 दीनार का नोट, 5 पेंस का सिक्का, नेपाल के 1 रुपए के 2 सिक्के और 2 रुपए का 1 सिक्का मिला। इसके अलावा अरब अमीरात का 1 सिक्का, थाईलैंड का 20 का एक नोट और 20 का एक सिक्का, केन्या का 1 शिलिंग तथा अन्य देशों के 4 सिक्के भी प्राप्त हुए। मंदिर समिति का कहना है कि विदेशी मुद्राओं का मिलना इस बात का प्रमाण है कि बाबा पशुपतिनाथ के प्रति देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गहरी आस्था है और बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी मंदिर पहुंच रहे हैं। वर्ष 2026 में लगातार बढ़ रही दान राशि
मंदिर में वर्ष 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और दान राशि दोनों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस वर्ष अब तक तीन चरणों में दान पेटियों की गणना की जा चुकी है। अब तक प्राप्त दान राशि मंदिर समिति के अनुसार अब तक कुल 72 लाख 2 हजार 20 रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है। देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु
विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी प्रतिमा वाले बाबा पशुपतिनाथ मंदिर में देशभर के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। धार्मिक मान्यता और आस्था के कारण मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। मंदसौर स्थित बाबा पशुपतिनाथ मंदिर अब धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। हर वर्ष बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या न केवल मंदिर की आय में वृद्धि कर रही है, बल्कि जिले में धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान दे रही है। मंदिर में बढ़ती श्रद्धा और दान राशि को धार्मिक पर्यटन के विस्तार का संकेत माना जा रहा है।
Source link
मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटियों में निकले ₹22 लाख:विदेशी मुद्रा और सोने-चांदी के आभूषण मिले, दो दिन हुई गिनती














Leave a Reply