इंदौर में युवक ने सुसाइड से पहले बनाया VIDEO:कहा- पत्नी, उसकी बहनें और मां ने किया दुरुपयोग; एमवाय में था सिक्योरिटी गार्ड




इंदौर के आजाद नगर में रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी निवासी प्रवीण निगामा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में उसने पत्नी और सास समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद आजाद नगर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने वीडियो को भी जांच में शामिल किया है। प्रवीण ने वीडियो में कहा मैं अपने आप को खत्म कर रहा हूं। अब मैं जी नहीं सकता। इतने दिनों से मेरा दुरुपयोग किया गया है। पत्नी, उसकी दोनों बहनें और मां ने मेरे साथ गलत किया है। मैं अब मर रहा हूं। एमवाय अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड था प्रवीण प्रवीण एमवाय अस्पताल में निजी सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। वह पिछले तीन साल से यहां सेवाएं दे रहा था। जानकारी के मुताबिक, जिस एजेंसी में वह कार्यरत था, वहां उसका कुछ भुगतान भी लंबित था। हालांकि, पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *