![]()
रामनगरी अयोध्या में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) नेगुरुवार को बड़ा अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से हसापुर और टोनिया विहार समेत कई क्षेत्रों में करीब 400 बिस्वा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से विकसित किए जा रहे प्लॉटों को हटाया गया। यह अभियान एडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर चलाया गया। कार्रवाई में सहायक अभियंता गिरीश चंद्र तिवारी, राकेश सिंह तोमर तथा अवर अभियंता सुरेंद्र सिंह यादव, चंदन गुप्ता और प्रशांत दुबे मौजूद रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण और प्लॉटिंग को हटाने की कार्रवाई की। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि बिना स्वीकृत ले-आउट के प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। एडीए ने आम लोगों से अपील की है कि जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। साथ ही केवल उन्हीं परियोजनाओं में निवेश करें, जिनका ले-आउट विकास प्राधिकरण से स्वीकृत हो। अधिकारियों ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत ले-आउट की सूची एडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की जानकारी प्राधिकरण कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।
Source link
अवैध प्लाटिंग पर अयोध्या विकास प्राधिकरण का बड़ा एक्शन:400 बिस्वा जमीन पर चला बुलडोजर, हसापुर और टोनिया विहार में ध्वस्तीकरण














Leave a Reply