![]()
मैहर जिले के मंगरौरा गांव में गुरुवार दोपहर किसान रामपाल सिंह के खेत में स्थित पंप हाउस में अचानक आग लग गई। इस आगजनी में पंप हाउस के भीतर रखे लाखों रुपए के कृषि उपकरण और अन्य सामग्री जल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लाखों के कृषि उपकरण और सामग्री जली पंप हाउस में रखी बोरवेल की मोटर, 12 बंडल पाइप, 8 कॉयल बिजली वायर और एक गद्दा पूरी तरह जल गया है। पीड़ित किसान रामपाल सिंह के अनुसार इस घटना में उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की संयुक्त कार्रवाई आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका, जिससे आस-पास के क्षेत्रों को सुरक्षित बचा लिया गया। आगजनी के कारणों की जांच शुरू पंप हाउस में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और स्थानीय पुलिस आग लगने की तकनीकी वजहों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।
Source link
मैहर में खेत के पंप हाउस में लगी आग:मंगरौरा गांव में लाखों के कृषि उपकरण जले; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू














Leave a Reply