![]()
जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 7 बजे जिला शांति समिति की बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में 28 जून को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो। उन्होंने नगर निकायों को साफ-सफाई दुरुस्त रखने और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। साथ ही, पेयजल व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। डीएम ने पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया। उन्होंने सीओ और एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में भी शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह वर्जित रहेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने और पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा गया। अग्निशमन विभाग को भी त्योहार के दौरान सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग ने पर्व के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल स्थानीय थाने या वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।
Source link
डीएम की ईद-उल-अजहा की तैयारियों पर मीटिंग:सुरक्षा, साफ-सफाई पर फोकस रहा; प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर कार्रवाई















Leave a Reply