सड़क पार कर रहीं महिलाओं को बाइक ने टक्कर मारी:देवास में मंदिर में दर्शन कर लौट रही थीं; 6 माह की मासूम समेत चार घायल




देवास में गुरुवार रात कलमा फाटे पर हुए सड़क हादसे में छह माह की मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना रात करीब 8 बजे की है। मंदिर में आरती के बाद कुछ महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक को पीछे से किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह महिलाओं से जा टकराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में ममता बाई, उषा और छह माह की मासूम साक्षी घायल हुई हैं। बाइक चालक भी गिरने से चोटिल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मासूम साक्षी अपनी मां की गोद में थी और टक्कर लगने से उछलकर सड़क पर गिर गई थी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, जिला अस्पताल में सभी घायलों का उपचार चल रहा है। छह माह की मासूम साक्षी को बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *