8 किलो गांजे के साथ जबलपुर के दो तस्कर गिरफ्तार:छत्तीसगढ़ से लाकर अनूपपुर के बाजार में खपाने की तैयारी में थे




अनूपपुर जिले की जैतहरी पुलिस ने गुरुवार शाम लपटा-निगौरा मोड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8.207 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 56 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस को देख बैग लेकर भागने लगे आरोपी थाना प्रभारी अमर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम जब पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी स्टेशन रोड की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग के बैग लेकर आते दिखे। पुलिस वाहन को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर बैग के अंदर गांजे के पैकेट बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी जबलपुर के निवासी पूछताछ में आरोपियों की पहचान रम्मू चढ़ार (53) और रामदयाल कुम्हार (54) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। रम्मू के बैग से 5 पैकेट और रामदयाल के बैग से 3 पैकेट गांजा मिला। छत्तीसगढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में तस्करी का नेटवर्क आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह खेप छत्तीसगढ़ राज्य से खरीदकर लाए थे। वे इस अवैध मादक पदार्थ को जैतहरी और आसपास के ग्रामीण बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य स्थानीय संपर्कों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *