![]()
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद डामर और इमलशन की कीमतें ढाई से तीन गुना तक बढ़ गई हैं। इसका असर सड़क निर्माण कार्यों पर पड़ रहा है। अंबिकापुर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई के ठेकेदारों ने बढ़ी हुई कीमतों के कारण काम बंद कर दिया है। नोटिस मिलने के बाद भी ठेकेदार काम शुरू करने के लिए तैयार नहीं हैं। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए राज्य स्तर पर प्रयास किए जाएंगे और बीच का रास्ता निकालने की कोशिश होगी। ईरान युद्ध का असर अब निर्माण कार्यों पर भी पड़ने लगा है। अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई के सड़क निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। डामर की बढ़ी हुई कीमतों के कारण ठेकेदारों ने डामरीकरण का काम रोक दिया है। नगर निगम क्षेत्र में 4 करोड़ रुपए से ज्यादा के सड़क निर्माण कार्यों का टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार काम शुरू नहीं कर रहे हैं। इस मामले में नगर निगम ने ठेकेदारों को नोटिस भी जारी किया है। ठेकेदार बोले-तीन गुना तक बढ़े दाम, नहीं कर सकते काम ठेकेदार संघ के दीपक मिश्रा ने कहा कि ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं हैं। युद्ध के पहले डामर 40 से 42 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा था। अब डामर की कीमतें 110 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गई है। अर्थात पहले एक टन डामर 40 हजार रुपए का मिलता था, जो अब एक लाख 10 हजार रुपए टन हो गया है। दीपक मिश्रा ने बताया कि इमलशन के दाम भी करीब तीन गुना तक बढ़ गए हैं। ठेकेदार अब इंतजार में हैं कि डामर के दाम घटे तो काम करें। महापौर मंजूषा भगत का भी बयान आया था कि एनएच वाले अधिकारी और ठेकेदार काम नहीं करते हैं। ठेकेदारों की मजबूरी है कि डामर के रेट बढ़ गए, लेकिन एग्रीमेंट में जो रेट है वे नहीं बढ़े, इस कारण वे काम नहीं कर पा रहे हैं। मंत्री बोले-ठेकेदारों-शासन के बीच रास्ता निकालने की कोशिश मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार और ठेकेदारों के बीच कुछ समझौता करने की कोशिश है। केंद्र सरकार ने भी कुछ रियायत देने की पहल की है। बारिश के पहले इसमें बात बन जाने की उम्मीद है। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्य रूप से डामरीकृत सड़कों का काम ही ज्यादा प्रभावित हो रहा है। बाकि काम चल रहे हैं। निगम में अटके चार करोड़ के काम निगम सहित अन्य विभागों के जो डामरीकरण के कार्य हैं, वे बारिश में नहीं हो सकेंगे। निगम सहित निर्माण एजेंसियों की इसे लेकर चिंता बढ़ी हुई है। नगर निगम अंबिकापुर के लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि शहर में चार करोड़ रुपए से अधिक के डामरीकरण का कार्य रुका हुआ है। इनमें कई महत्वपूर्ण सड़कें भी शामिल हैं। ठेकेदारों से बात की गई है। वे डामर की बढ़ी कीमतों के कारण परेशान हैं। मनीष सिंह ने बताया कि शहर में नगर उत्थान मद से 22 करोड़ के कार्यों का टेंडर लगने वाला है। इसमें भी डामरों की बढ़ी कीमतों का प्रभाव पड़ेगा और ठेकेदार बढ़ी कीमतों के आधार पर अपना रेट डालेंगे।
Source link
डामर हुआ मंहगा, ठेकेदारों ने सड़कों का काम रोका:कॉन्ट्रैक्टर बोले- दाम तीन गुने तक बढ़े, मंत्री ने कहा- बीच का रास्ता निकालने की कोशिश















Leave a Reply