![]()
नर्मदापुरम आरटीओ पीके कापसे और उड़नदस्ता टीम ने गुरुवार शाम को यात्री बसों की चैकिंग की। भोपाल चौराहे और बुधनी रोड पर चैकिंग चली। जिसमें 10 यात्री बस समेत 26 वाहनों को चैक किया गया। आरटीओ ने बस में चढ़कर यात्रियों से समस्या, सुविधा के बारे में पूछा। बस में किराया सूची चस्पा नहीं मिलने, इमरजेंसी गेट बंद मिलने पर आरटीओ ने फटकार लगाई। नर्मदापुरम से डोबी, सरदारनगर जाने वाली जय मां रेवा सर्विस की बस को पकड़ा। ड्राइवर बिना परमिट के ही यात्रियों को बैठाकर परिवहन करा रहे थे। आरटीओ कापसे ने यात्रियों को उतरवाकर बस को जब्त कार्यालय में खड़े कराया। इसके अलावा आरटीओ कापसे को बसों में अग्निशामक यंत्र, मेडिकल बॉक्स, व्हीएलटी, पैनिक बटन, इमरजेंसी गेट, किराया सूची नहीं मिलने पर 6 बसों से 21 हजार रुपए का चालान वसूला। एक बिना परमिट वाली बस से 1.14 लाख रुपए का जुर्माना वसूला। दूसरी बिना परमिट वाली बस को जब्त किया। आरटीओ कापसे ने बताया सुरक्षा मानकों के खिलाफ संचालित होने वाली बसों पर सख्ती से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Source link
नर्मदापुरम में बिना परमिट यात्रियों को ढो रही बस जब्त:आरटीओ चैकिंग में इमरजेंसी गेट बंद मिले, छह बसों से 21 हजार जुर्माना वसूला















Leave a Reply