स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में सुशासन तिहार आयोजित:श्याम बिहारी जायसवाल बोले- मुख्यमंत्री की पहल से मिल रहा जनता का समर्थन




एमसीबी/खड़गवां। जिले के खड़गवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री में जिला स्तरीय सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सुशासन तिहार कार्यक्रम में आसपास की 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, वहीं कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया। स्वास्थ्य मंत्री बोले- शासन और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सुशासन तिहार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की एक महत्वाकांक्षी पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य शासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता इस पहल की सराहना कर रही है और सरकार को लगातार आशीर्वाद मिल रहा है। सुशासन तिहार में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा समाधान प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जा रहा है। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, पंचायत, विद्युत, खाद्य और कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याएं रखने और समाधान प्राप्त करने की सुविधा मिली। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के जरिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता के बीच समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *