![]()
औरैया के सहार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके मामा और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना पटना गांव के पास रात नौ बजे हुई, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बच्ची की पहचान रीतु (9 वर्ष), पुत्री कमलेश के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल पर सवार नीरज (मामा) पुत्र श्री कृष्ण राजपूत निवासी मड़ैया, फफूंद और उसका दोस्त मंगल सिंह पुत्र रामप्रकाश दोहरे निवासी कटरा, फफूंद घायल हुए हैं। नीरज अपनी बहन रिकी के घर कलुआपुर, थाना तिर्वा से अपनी भांजी रीतु को लेकर घर लौट रहा था। नीरज और मंगल सिंह मंगल सिंह की मोटरसाइकिल से बेला की ओर से फफूंद जा रहे थे। पटना गांव के पास सामने से आ रहे दो तेज रफ्तार ट्रैक्टर आपस में ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रीतु की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज और मंगल सिंह दोनों का बायां पैर टूट गया और उन्हें अन्य गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सहार थाना प्रभारी रमेश सिंह, बेला थाना प्रभारी गंगा दास गौतम और सहायल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल औरैया भेजा गया, जबकि रीतु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Source link
ट्रैक्टर की टक्कर से भांजी की मौत:हादसे में मामा समेत दो घायल, दोनों का एक पैर टूटा, बाइक के उड़े परखच्चे















Leave a Reply