शाहरुख मंसूरी ने राहुल बनकर युवती से किया रेप:इंदौर में नौकरी दिलाने के बहाने फंसाया; बोला- मैंने धर्म छिपाया है, जो करना हो कर लेना




इंदौर में एक युवती ने युवक पर धर्म छिपाकर दोस्ती करने, बार-बार दुष्कर्म करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम और धर्म गलत बताकर उसका शोषण किया। साथ ही खुद को डॉक्टर बताकर भी धोखा दिया। पीड़िता की शिकायत पर एमआईजी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया है। एमआईजी पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात शाहरुख मंसूरी से नौकरी दिलाने के बहाने हुई थी। उस समय आरोपी ने अपना नाम राहुल उर्फ आरके और धर्म हिंदू बताया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती हो गई। पीड़िता के अनुसार, एक दिन आरोपी उसे चाय पिलाने के बहाने श्रीनगर कांकड़ स्थित श्री देवी अपार्टमेंट के किराए के फ्लैट पर ले गया। वहां कमरे में बंद कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। विरोध करने पर वह मारपीट करता और अपशब्दों का इस्तेमाल करता था। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसने आरोपी के दस्तावेज देखे, तब पता चला कि उसका वास्तविक नाम शाहरुख मंसूरी है और वह मुस्लिम है। इस बारे में पूछने पर आरोपी ने कहा कि उसने धर्म छिपाया है, जो करना हो कर लेना। डॉक्टर होने का दावा भी निकला झूठ पीड़िता के मुताबिक, शाहरुख खुद को कई अस्पतालों में डॉक्टर बताता था और पहले सिद्धार्थ हॉस्पिटल, गांधी नगर में काम करने का दावा करता था, जबकि उसके पास किसी प्रकार की मेडिकल डिग्री नहीं है। उसके बारे में यह भी सामने आया है कि वह पहले खरगोन में एक हिंदू युवती से जुड़े इसी तरह के मामले में शामिल रह चुका है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी का बड़ा भाई खरगोन बम ब्लास्ट मामले का आरोपी है। साथ ही आरोपी ने युवती को उठवा लेने की धमकी भी दी। डर के चलते युवती ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह दीक्षित और मानसिंह राजावत को पूरी जानकारी दी। इसके बाद युवराज सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ युवती गुरुवार को थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *