![]()
मेडिकल थाना क्षेत्र में स्टाफ नर्स की हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए आरोपी उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आ गए और वहां बाहर ही बहाने से छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। परिवार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पहले एक नजर डालते हैं वारदात पर
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर 3 में रहने वाली अंजली शर्मा लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के रूप में तैनात थी। गुरुवार दोपहर साजिदा नाम की एक महिला अंजलि को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची और इमरजेंसी के बाहर छोड़कर फरार हो गई। अंAजलि बेसुध थी। कर्मचारियों ने देखा तो उसे पहचान लिया और तुरंत उसे अंदर लेकर पहुंचे। यहां अंजलि को मृत घोषित कर दिया गया। साजिदा की तलाश में जुटी पुलिस
अंजलि की मौत की सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। स्टाफ ने अंजलि के परिवार से संपर्क किया और उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, जहां पुलिस भी पहुंच चुकी थी। सीसीटीवी कैमरे में साजिदा की पहचान हो गई। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने तत्काल पुलिस टीमें महिला की तलाश में लगा दी। साजिदा और उसकी मां को लिया हिरासत में
कुछ घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी साजिदा और उसकी मां को हिरासत में ले लिया। साजिदा के भाई सुफियान का नाम भी सामने आया लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि सुफियान, अंजली शर्मा के संपर्क में था। वह और उसका परिवार अंजलि पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। यह भी बात सामने आई है कि अंजलि को स्थाई नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर सुफियान 5 लाख रुपए भी ऐंठ चुका था। हत्या को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास
शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि सुफियान ने अंजली शर्मा को जाल में फंसा लिया था। वह अंजली शर्मा पर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बना रहे थे लेकिन अंजली शर्मा तैयार नहीं थी। लोहिया नगर क्षेत्र में ले जाकर उन्होंने अंजलि का गला वोट कर हत्या की और फिर उसे आत्महत्या दर्शाने के लिए कहानी बना ली। मेडिकल में पकड़े जाने के डर से साजिदा वहां से फरार हो गई। पति से विवाद के बाद भाई के घर रही अंजलि
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि अंजलि की 2018 में शादी हो गई थी। जिस युवक सनी से शादी हुई थी, उस से अंजलि को एक बेटा भी है। शादी के बाद से ही अंजलि और सनी के बीच विवाद रहने लगे। इसके चलते अंजलि का भाई प्रदीप उसे अपने घर वापस ले आया। अपने भाई के घर रहकर ही वह मेडिकल कॉलेज में जॉब कर रही थी। यहीं पर सुफियान से अंजलि की मुलाकात हुई थी।
Source link
मेडिकल में स्टाफ नर्स की हत्या, सुसाइड दर्शाने का प्रयास:आरोपी महिला मेडिकल की इमरजेंसी के बाहर छोड़ गई शव, पुलिस ने दो महिला पकड़ी















Leave a Reply