![]()
छ्त्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नारायणपाल स्थित इंद्रावती नदी के पुल से एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही लोहंडीगुड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नाविकों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। मामला लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय नाविकों और पुलिस टीम ने मिलकर युवक की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद शव को नदी से बरामद कर लिया गया। कोंडागांव जिले का रहने वाला था युवक पुलिस जांच में मृतक की पहचान कोंडागांव जिले के सुलाहटी निवासी युवराज दास मानिकपुरी के रूप में हुई है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अब तक आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।
Source link
नारायणपाल इंद्रावती नदी पुल से युवक ने लगाई छलांग, मौत:नाविकों की मदद से निकला गया शव, कोंडागांव का रहने वाला था















Leave a Reply