![]()
एनसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर पीक आवर्स के दौरान नमो भारत की 8 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स बढ़ाने जा रहा है। ये फैसला ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है। ताकि सफर के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो उनको पूरी सुविधा रहे। इसलिए एक्स्ट्रा ट्रेन और ट्रिप्स दोनों बढ़ाए जा रहे हैं। शुक्रवार 22 मई 2026 से पीक आवर्स के दौरान आठ अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन ट्रिप्स की शुरुआत कर रही है। ये अतिरिक्त सेवाएं यात्रियों को अधिक ट्रेन सेवा प्रदान कर स्टेशनों पर होने वाली भीड़ को प्रबंधित करने और कॉरिडोर पर सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को और सुदृढ़ करने में सहायता प्रदान करेंगी। ये होगा शेड्यूल अब सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे के बीच तथा शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे के बीच पीक आवर्स में सराय काले खाँ से मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच आठ अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स उपलब्ध होगी। इसके लिए अलग से दो और ट्रेनें कॉरिडोर पर चलेंगी। रोजाना एक लाख यात्री कर रहे सफर दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर रोजाना लगभग एक लाख यात्री यात्रा कर रहे हैं। ये ट्रेनें मेरठ साउथ से सराय काले खां स्टेशन तक दौड़ेंगी दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नया कदम उठाया है। दरअसल, पीक आवर्स में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को खड़े होने पर मजबूर होना पड़ता है। वहीं कुछ यात्री सीट न मिलने की आशंका से वैकल्पिक वाहनों का उपयोग करने लगे हैं। शुक्रवार से हो रही है शुरूआत शुक्रवार सुबह से ही इस नई सुविधा की शुरुआत हो जाएगी। सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच तथा शाम पांच बजे से सात बजे के बीच पीक आवर्स में सराय काले खां से मेरठ साउथ स्टेशन तक आठ अतिरिक्त फेरे लगेंगे।
Source link
NCRTC 22मई से पीक ऑवर्स में बढ़ाएगा ट्रेन और ट्रिप्स:नमो भारत की 2 ट्रेनें और 8 चक्कर बढ़ेंगे, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखकर लिया फैसला














Leave a Reply