9.30 Lakh Loot Accused Arrested From Bihar



बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वाड्रफनगर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में तीन साल से फरार चल रहे एक आरोपी को बिहार के सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कोविड-19 के तहत सैनिटाइजर छिड़काव के नाम पर 9.30 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।

.

जानकारी के अनुसार, साल 2024 में प्रार्थी ओम प्रकाश कुशवाहा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि दिल्ली स्थित ‘हमारी दिशा हमारे कदम’ नामक संस्था के संचालक राजेश कुमार और उसके सहयोगी मनोज चौहान ने छत्तीसगढ़ के कई गांवों में कोविड-19 के तहत सैनिटाइजर छिड़कवाने का काम कराया था।

काम करने के पैसे देने से मुकरा था आरोपी

आरोप है कि काम लेने के नाम पर और काम कराने के बाद भी आरोपियों ने कुल 9,30,000 रुपये का भुगतान नहीं किया। जब प्रार्थी ने पैसे मांगे, तो राजेश कुमार ने “जो करना है कर लो” कहकर धमकी दी और अपनी संस्था बंद करके फरार हो गया।

3 साल से फरार आरोपी

मामले में अपराध क्रमांक 10/2024 के तहत धारा 420, 34 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी राजेश कुमार करीब तीन साल से फरार चल रहा था। विवेचना के दौरान तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार की तलाश की।

बिहार से आरोपी को पकड़ा गया

पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार (40),निवासी रूनी,जिला सीतामढ़ी, बिहार को उसके गृहग्राम रूनी, सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *