उज्जैन में चलती कार में लगी आग; VIDEO:कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान




उज्जैन-गरोठ रोड पर गुरुवार रात चलती कार में अचानक आग लग गई। समय रहते कार सवार ने बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कुछ ही मिनट में कार आग का गोला बन गई। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उज्जैन-गरोठ रोड हाईवे पर धतरावदा के पास असीम पटेल कार (MP13-AF3290) से जा रहे थे। इसी दौरान चलती कार से जलने की बदबू आने लगी। असीम ने कार रोककर जांच करना शुरू ही किया था कि अचानक कार में आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर कार से उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई। दमकलकर्मी अंकित राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। कार में आग कैसे लगी, इसका कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। देखें तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *