गर्लफ्रेंड का बनाया आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, सोशल मीडिया में किया वायरल:नाबालिग से प्रेम संबंध बना किया शोषण, दूसरी युवती से की शादी, आरोपी गिरफ्तार




सरगुजा में नाबालिग से प्रेम संबंध बनाकर युवक ने उसका दैहिक शोषण किया। युवक ने किशोरी का आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो भी बना लिया। युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। इसका विरोध करने पर युवक ने किशोरी का फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और ब्लैकमेल करने लगा। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। 1 मई को पीड़िता ने लटोरी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सरगुजा के पतराटोली निवासी अनोज दास से उसकी पहचान एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और प्रेम संबंध बन गया। किशोरी ने रिपोर्ट ने बताया है कि अनोज दास ने उसे अंबिकापुर के पटपरिया में अपने किराए के मकान में बुलाया और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी अनोज किसी अन्य लड़की से विवाह कर लिया है। सोशल मीडिया में फोटो किया वायरल, गिरफ्तार
पीड़िता ने युवक द्वारा दूसरी युवती से शादी करने का विरोध किया तो युवक ने किशोरी के निजी एवं आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके साथ ही आरोपी फिर से संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर लटोरी पुलिस चौकी में शून्य पर मामला दर्ज किया गया और मामला गांधीनगर थाने को भेजा गया। गांधीनगर पुलिस ने मामले में धारा 65(1)ए 64(2) बीएनएस एवं आईटी एक्ट की धारा 67 (बी) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी अनोज दास (24 वर्ष) निवासी सलका थाना दरिमा को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *