खंडवा में कल 4 घंटे बिजली कटौती:जेजे अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट क्षेत्र समेत कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी




खंडवा शहर के कई इलाकों में कल (शुक्रवार) बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा 11 केवी गायत्री मंदिर फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (मेंटेनेंस) महेश कुमार सोलंकी के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के दौरान बाहेती कॉलोनी, शर्मा नमकीन क्षेत्र, संगीता साइकिल, नाकोडा नगर, जेजे हॉस्पिटल, इंद्राचौक, एलआईसी ऑफिस, आयकर भवन, रॉयल इन होटल, रणजीत होटल, सरस्वती स्कूल, एसएन कॉलेज, विशाल मेगामार्ट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने की समयावधि घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है। ऐसे में नागरिक जरूरी कार्य पहले से निपटा लें और विद्युत उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *