इंदौर में तीन दिवसीय योग साधना सत्र 22 मई से:स्वामी निरंजनानंद सरस्वती देंगे तनावमुक्त और संतुलित जीवन का मार्गदर्शन




इंदौर में आधुनिक जीवनशैली से पैदा हो रहे तनाव, मानसिक अशांति और स्वास्थ्य समस्याओं के बीच लोगों को योग और अध्यात्म से जोड़ने के उद्देश्य से तीन दिवसीय “भारत योग यात्रा” एवं “योग साधना सत्र, अध्यात्म में प्रवेश” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 से 24 मई 2026 तक रेसकोर्स रोड स्थित अभय प्रशाल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बिहार योग विद्यालय, गंगादर्शन, मुंगेर (बिहार) के परमाचार्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती मौजूद रहेंगे। आयोजन स्वामी शिवानंद सरस्वती और स्वामी सत्यानंद सरस्वती की आध्यात्मिक परंपरा को समर्पित रहेगा। आयोजन समिति के अनुसार सत्र के माध्यम से लोगों को योग के वास्तविक स्वरूप, मानसिक शांति, आत्मविकास और आध्यात्मिक जागरण की दिशा में मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की एक संपूर्ण प्रक्रिया है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अवसाद, अनिद्रा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मानसिक दबाव जैसी समस्याओं का प्रमुख कारण असंतुलित जीवनशैली है। नियमित योग साधना से व्यक्ति इन समस्याओं पर नियंत्रण पाने के साथ सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में योग को वैज्ञानिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझाया जाएगा, ताकि लोग इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाकर तनावमुक्त और संतुलित जीवन जी सकें। आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक तथा शाम 6 बजे से 8 बजे तक योग एवं ध्यान सत्र आयोजित होंगे। आयोजन के संयोजक स्वामी शिवराजानंद सरस्वती (इंदौर) हैं। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा। आयोजकों ने प्रतिभागियों से समय से पहले पहुंचने का अनुरोध किया है। वहीं 8 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रवेश निषिद्ध रहेगा। कौन हैं स्वामी निरंजनानंद सरस्वती स्वामी निरंजनानंद सरस्वती का जन्म 14 फरवरी 1960 को राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में हुआ था। वे बचपन से ही बिहार स्कूल ऑफ योग से जुड़े रहे और 10 वर्ष की आयु में दशनामी संन्यास में दीक्षित हुए। उन्होंने कई देशों में योग और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का प्रचार-प्रसार किया है। वे योग को केवल आसन और प्राणायाम नहीं, बल्कि अनुशासित और संतुलित जीवन जीने की कला मानते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *