देवसर बाजार में अतिक्रमण हटाने अंतिम चेतावनी जारी:कब्जा नहीं हटाने पर सामान जब्त होगा, लगेगा जुर्माना




सिंगरौली जिले के देवसर बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने गुरुवार शाम सख्त रुख अपनाया। कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दी। उन्हें बताया गया कि यदि शाम तक सड़क और नालियों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो बलपूर्वक सामान जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा। यह कार्रवाई हाल ही में कलेक्टर के देवसर दौरे के बाद हुई है। उस दौरान स्थानीय नागरिकों ने बाजार में लगातार लगने वाले जाम और बढ़ते अतिक्रमण की शिकायत की थी। शिकायत के बाद कलेक्टर ने मौके पर निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रशासन की इस सख्ती के बाद बाजार में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया। कई दुकानदार स्वयं ही सड़क किनारे रखा अपना सामान हटाते हुए देखे गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में सड़क और नालियों पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और यातायात जाम की समस्या गंभीर बनी रहती है। प्रशासन अब इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में काम कर रहा है। कई बार दी समझाइश तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए समझाइश दी जा चुकी है। उन्होंने दोहराया कि यदि इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा। शाम के समय बाजार में पहुंचा प्रशासनिक अमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *