![]()
लखनऊ में रंगमंच प्रेमियों के लिए UPL स्टूडियो एक नई प्रस्तुति लेकर आ रहा है। स्टूडियो की तीन माह चली सप्ताहांत थिएटर कार्यशाला के समापन पर पारिवारिक हास्य-नाटक ‘टेबुला रासा’ का मंचन किया जाएगा। यह नाटक रिश्तों की मिठास, घर-परिवार की नोकझोंक और भावनात्मक पलों को हल्के-फुल्के अंदाज में दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेगा। नाटक की कहानी आम परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी है, जिससे दर्शक खुद को किरदारों से आसानी से जोड़ पाएंगे। हास्य और भावनाओं का यह मेल हर आयु वर्ग के लोगों को गुदगुदाने के साथ भावुक भी करेगा।’टेबुला रासा’ की लेखिका ज्योत्स्ना सिंह हैं, जबकि इसका निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी विकास श्रीवास्तव ने किया है। नाटक को मंच पर जीवंत बनाने के लिए कलाकारों ने अभिनय, संवाद-अदायगी और मंच संचालन का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। नाटक में संजीव मिश्रा स्वर्गीय पिता की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि पूजा श्रीवास्तव माता का किरदार निभाएंगी। ईशान गुलाटी और अयान श्रीवास्तव पुत्रों की भूमिका में होंगे, वहीं रिचा खरे सक्सेना बहू के किरदार में दिखाई देंगी।आयोजकों के अनुसार, यह प्रस्तुति केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार और रिश्तों की अहमियत को भी खूबसूरती से दर्शाएगी। नाटक के माध्यम से दर्शकों को हँसी, संवेदना और अपनेपन से भरपूर एक यादगार अनुभव मिलने की उम्मीद है।
Source link
UPL स्टूडियो की कार्यशाला का समापन:पारिवारिक हास्य-नाटक 'टेबुला रासा' का होगा मंचन















Leave a Reply