सीधी में सांसद आवास के सामने CNG रिसाव:ट्रक से गैस लीक होने पर मची अफरा-तफरी; पुलिस ने सुरक्षित जगह खड़ा कराया




सीधी शहर के सबसे व्यस्त इलाके में गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के आवास के सामने से गुजर रहे एक सीएनजी गैस ट्रक से अचानक रिसाव शुरू हो गया। तेज आवाज के साथ हो रहे गैस रिसाव से इलाके में विस्फोट का डर फैल गया, लेकिन पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। तेज आवाज के साथ हुआ रिसाव प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 6 बजे सांसद आवास के सामने से गुजर रहे ट्रक से अचानक गैस लीक होने की तेज आवाज आने लगी। व्यस्त इलाका होने के कारण वहां वाहनों और लोगों की काफी भीड़ थी। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया ट्रक घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी अभिषेक उपाध्याय पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और ट्रक को तत्काल मुख्य मार्ग से हटाकर एक सुरक्षित व खुले स्थान पर खड़ा कराया। किसी भी तरह की चिंगारी से होने वाले संभावित विस्फोट को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए। वॉल्व में तकनीकी खराबी के कारण लीकेज पुलिस ने तत्काल मौके पर तकनीकी जानकारों और मैकेनिक को बुलवाया। जांच में पाया गया कि ट्रक में लदे गैस सिलेंडर के वॉल्व में तकनीकी खराबी के कारण लीकेज हो रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद मैकेनिक ने सिलेंडर की मरम्मत की और रिसाव को पूरी तरह बंद किया। कोतवाली प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया- ट्रक के गैस सिलेंडर में लीकेज की समस्या आई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ट्रक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। समय रहते कार्रवाई होने से कोई जनहानि नहीं हुई है और स्थिति अब नियंत्रण में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *