![]()
छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बलकोरा के चरही पुरवा में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ से लटका मिला है। गुरुवार को राम अवतार अहिरवार की पत्नी सुनिया अहिरवार का शव उनके घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में एक पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि सुनिया को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था और दहेज को लेकर लगातार ताने दिए जाते थे। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। बेटी बोली- पापा ने मम्मी को मारा था
इस घटना में मृतका की दो-तीन साल की बेटी का बयान सामने आया है। परिजनों के अनुसार, बच्ची ने बताया कि “पापा ने मम्मी को मारा था और थप्पड़ भी मारे थे।” बच्ची के इस बयान के बाद मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण पहलू सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जंगल में महिला का शव पेड़ से लटका मिला:छतरपुर में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, बेटी बोली- पापा ने मम्मी को मारा था














Leave a Reply