ट्विशा के पिता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की 12 मई को रिटायर्ड जिला प्रधान न्यायाधीश एवं जिला उपभोक्ता फोरम बेंच-2 की अध्यक्ष गिरीबाला सिंह के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।
.
ट्विशा के पति एडवोकेट समर्थ सिंह का प्रदेश की राजनीति में अच्छा दखल बताया जा रहा है। वह जुलाई 2023 से अगस्त 2025 तक मध्यप्रदेश सरकार में लीगल एडवाइजर के तौर पर काम कर चुका है।
ऐसे में मृतका के पिता नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि वह फरारी के दौरान केस को प्रभावित कर रहा है। इधर, जबलपुर हाईकोर्ट में समर्थ सिंह की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है।
बॉडी को सुरक्षित रखने सिर्फ -4 डिग्री पर्याप्त
नवनिधि शर्मा ने कहा कि अमेरिका में बॉडी को माइनस 80 डिग्री तापमान में रखने की व्यवस्था नहीं होती। बॉडी को सुरक्षित रखने के लिए माइनस 4 डिग्री तापमान पर्याप्त होता है। यह पूरा पैनिक पुलिस की ओर से क्रिएट किया जा रहा है, ताकि हम जल्द से जल्द बॉडी लेकर रवाना हो जाएं। हालांकि, हमारी ओर से यह साफ है कि हम मरते दम तक दूसरे पोस्टमार्टम की मांग को लेकर लड़ते रहेंगे।

पुलिस शुरू से ही एक पक्ष बनकर रही है
नवनिधि शर्मा ने कहा कि हमसे बॉडी के सुपुर्दगीनामे पर जबरन साइन कराए गए, जबकि हमने बॉडी ली ही नहीं थी। एफआईआर दर्ज करने में भी लेटलतीफी की गई। पुलिस की ओर से कहा गया कि बॉडी की सुपुर्दगी लेने के बाद ही एफआईआर दर्ज होगी। उनका आरोप है कि पुलिस शुरुआत से ही एक पक्ष बनकर काम कर रही है, लेकिन हम अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। जब तक दूसरे पोस्टमार्टम की मांग पूरी नहीं होती, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

20 मई को पुलिस ने ट्विशा के पिता को शव ले जाने का आग्रह किया था।
प्रक्रियाओं की आड़ में उलझाने का आरोप मृतका के चाचा लोकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस और न्यायपालिका दोनों मिलकर परिवार को कन्फ्यूज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने दूसरे पोस्टमार्टम के लिए हामी भरी और पूरा भरोसा दिलाया था कि पीएम-2 कराया जाएगा। अगले ही दिन उन्होंने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है और कोर्ट में अपील करने को कहा।
लोकेश शर्मा के मुताबिक, कोर्ट पहुंचने पर वहां भी यही कहा गया कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार को लगातार गुमराह किया जा रहा है। हमारी केवल न्याय की मांग है। मामले की जांच तत्काल प्रभाव से सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन पूरी तरह से गिरिबाला सिंह के साथ मिला हुआ है। क्राइम सीन को अब तक सील नहीं किया गया है। घर खुला हुआ है और सबूत मिटाने का काम जारी है। परिवार अब सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है।

वकील ने कहा- आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण थे
समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह ने कहा कि 12 मई की रात कथित तौर पर ट्विशा शर्मा ने छत पर फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। न तो उन्होंने और न ही उनके परिवार ने कोई सुसाइड नोट या बयान छोड़ा है। ट्विशा परिवार की इकलौती बहू थीं और अपने पति व सास के साथ रहती थीं।
वकील के मुताबिक, उनके आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण थे। हर नई शादी में, खासकर अलग-अलग संस्कृति और पृष्ठभूमि के लोगों के बीच, छोटी-मोटी असहमति होना सामान्य बात है और तालमेल बैठाने में समय लगता है। शादी के साढ़े चार महीनों के दौरान ट्विशा करीब पांच बार अपने मायके गई थीं।
उन्होंने बताया कि 18 मई को पिछली याचिका खारिज होने के बाद अब सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। मामले की सुनवाई शुक्रवार या अगले सोमवार को हो सकती है।

केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
1. भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा की मौत से पहले का VIDEO

भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती दिखाई दी है। कुछ देर बाद उसके शव को तीन लोग नीचे लाते दिख रहे हैं। पढे़ं पूरी खबर…















Leave a Reply