अस्पताल में 7 बालिकाओं को लगा एचपीवी का टीका



अंबिकापुर | शहर में एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत बालिकाओं का निःशुल्क टीकाकरण किया गया। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में विशेष अभियान जारी है। केंद्र में प्रतिदिन एचपीवी टीकाकरण हो रहा है। अब तक 7 बालिकाओं का सफल टीकाकरण किया गया है। टीमों ने शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर अभिभावकों, किशोरियों को जागरूक किया। कलेक्टर व सीएमएचओ ने अभिभावकों से बालिकाओं को टीका लगवाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *