Bulandshahr Ramghat Krishna Janmabhoomi Bike Rally Launch June 5


श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिन्दू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि यात्रा स्वामी श्री कांताचार्य रामानुज दास महाराज के सानिध्य में निकाली जा रही है

गंगा तट स्थित अत्रि ऋषि की तपोभूमि श्री सिद्धबाबा धाम वनखंडेश्वरी महादेव मंदिर आश्रम रामघाट से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और सनातन जागृति के संदेश के साथ मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पांच जून को रामघाट से शुरू होकर छह जून को मथुरा पहुंचे

.

यात्रा में शामिल होंगी 500 बाइक

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिन्दू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि यात्रा स्वामी श्री कांताचार्य रामानुज दास महाराज के सानिध्य में निकाली जा रही है। इसमें बिहार, बंगाल, ओडिशा, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा में करीब 500 मोटरसाइकिल, 20 कार और अन्य वाहन शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा की सफलता के लिए बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। दो दिवसीय यात्रा के दौरान 25 स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित होंगी। अलीगढ़ में रात्रि विश्राम के दौरान एक विशाल सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और सनातन जागृति के संदेश के साथ मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और सनातन जागृति के संदेश के साथ मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी

गाँव गाँव दी जा रही आंदोलन की जानकारी

महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा वृंदावन और मथुरा शहर में भ्रमण करेगी। उन्होंने दावा किया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़कर मूल गर्भगृह स्थल पर औरंगजेब द्वारा मस्जिद का निर्माण कराया गया था। उसी स्थान पर मंदिर निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रा मथुरा शहर में भी भ्रमण करेगी। इसके बाद सलेमपुर रोड स्थित केडीएस इंटरनेशनल स्कूल में एक सभा का आयोजन भी किया जाएगा। संत कांताचार्य महाराज ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म, संस्कृति और सभ्यता को मजबूत करना तथा देशभर के हिंदुओं को एक मंच पर जोड़ना है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी गंगा तट से श्री कृष्ण जन्मभूमि तक पदयात्रा निकाली गई थी। गांव-गांव जाकर लोगों को आंदोलन की जानकारी दी जा रही है और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं।

महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा वृंदावन और मथुरा शहर में भ्रमण करेगी

महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा वृंदावन और मथुरा शहर में भ्रमण करेगी

महिलाओं की भूमिका समाज और परिवार को करती है मजबूत

चिंतामणि कुंज वृंदावन के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर की मुक्ति को लेकर निकाली जा रही यह यात्रा आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा विषय है। समाज के हर वर्ग में श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और लोग बढ़-चढ़कर इस अभियान से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए ऐसे जनजागरण अभियान आवश्यक हैं। इस यात्रा में नारी शक्ति की विशेष भागीदारी रहेगी। महिलाओं की भूमिका परिवार और समाज में सनातन संस्कारों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *