![]()
भोपाल में भीषण गर्मी के बीच वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। शहर का तापमान 42 डिग्री पार पहुंच चुका है। इसके बावजूद चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल का समय एक मिनट या उससे ज्यादा है। लोगों को तेज धूप में लंबे समय तक सिग्नेल पर रुकना पड़ रहा है। गर्मी में सिग्नल पर खड़े रहने से दोपहिया वाहन चालक परेशान हैं। लोगों का कहना है कि लंबे सिग्नल टाइम की वजह से धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी को देखते हुए ट्रैफिक सिग्नलों की टाइमिंग कम की जाए। लोगों का यह भी कहना है कि दोपहर के समय कुछ प्रमुख चौराहों पर सिग्नल अस्थायी रूप से बंद किए जा सकते हैं। चौराहों पर टेंट या शेड लगाने की मांग भी उठ रही है, ताकि वाहन चालकों को तेज धूप से राहत मिल सके। चार तस्वीरें देखिए ‘गर्मी बढ़ी इसलिए टाइम कम किया जाना चाहिए’ ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार कर रहे नरेंद्र कहते हैं कि गर्मी बहुत बढ़ गई है। सिग्नल का टाइम कम होना चाहिए। नेट लगाने में तो खर्चा बहुत होता है, पर गवर्नमेंट चाहे तो लगा भी सकती है। ‘प्रशासन को चौराहों पर ग्रीन नेट लगाने चाहिए’ पीहू सिंह ठाकुर का कहना है कि ट्रैफिक सिग्नल बंद नहीं किए जाने चाहिए। उनके मुताबिक, चौराहों पर हरे रंग के नेट लगाए जा सकते हैं, ताकि सिग्नल पर रुकने वाले लोगों को धूप से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सिग्नल की टाइमिंग बदलना या उन्हें बंद करना कोई विकल्प नहीं है। ———– ये खबर भी पढे़ं… ट्रैफिक नियमों का रियलिटी चेक, पुलिस मौजूद फिर भी नियमों का उल्लंघन भोपाल की सड़कों पर ट्रैफिक नियम अब मजाक बन चुके हैं। इसका सबूत खुद पुलिस की मौजूदगी में हो रही लापरवाही है। प्रदेश में 26 अप्रैल से 10 मई तक ट्रैफिक नियमों को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चल रहा है। अभियान की असलियत जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ग्राउंड पर उतरी और शहर के 5 बड़े चौराहों का रियलिटी चेक किया। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
भोपाल में गर्मी के बीच लंबा सिग्नल टाइम बना परेशानी:42° तापमान में धूप में रुक रहे वाहन चालक; चौराहों पर ग्रीन नेट लगाने की मांग















Leave a Reply